ओल्ड शाहपुर रोड पर रहने वाले पति-प|ी में आपसी कहासुनी को छुड़वाने गई एक युवती पर पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। घायल युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल काजल निवासी ओल्ड शाहपुर रोड की रहने वाली है। घायल काजल का कहना है कि उसके पेट पर टांगी मारी है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। घायल काजल ने बताया कि उनके पड़ोस में रहते रिश्तेदार पति-प|ी आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। वह उनके झगड़े को छुड़वाने गई तो मोहल्ले में ही पड़ोस से कुछ पर रहते लोगों ने यह कहकर हमला कर दिया कि इतना शोर क्यों मचा है। युवती का आरोप है कि उन लोगों ने उसके पेट पर टांगे मारी। फिलहाल युवती सिविल अस्पताल में भर्ती है।