समारोह में मौजूद उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की पठानकोट ब्रांच के पदाधिकारी।
पठानकोट| उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) की पठानकोट ब्रांच ने अध्यक्ष हरजिंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह करवाया। इसमें नवनियुक्त सचिव मंगतराम सैनी व अन्य पदाधिकारियों ने घोषित नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मंगतराम सैनी ने कहा कि पठानकोट ब्रांच कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारी यूनियन हेतु अपना सब कुछ समर्पित करते हैं। जल्द ही यूनियन की युवा कार्यकारिणी तथा महिला कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी। वक्ताओं ने मांग की कि गेटमैन, कांटामैन तथा एसएंडटी रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी आठ घंटे की जाए। 2700 रुपए से 6 हजार किए गए हार्ट अलाउंस को जल्द लागू किया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। इस मौके पर सैनी ने कहा कि किसी भी रेलवे कर्मचारी पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। पदाधिकारियों रामलुभाया, सुरिंद्र कुमार, करतार सिंह, मनोहर लाल ने यूनियन को हमेशा अपना आशीर्वाद देने की बात कही। यहां अशोक कुमार, कबीर सिंह, कालू राम, आकाश चंद्र, सुमित, शशी मोहन, सर्वजीत सिंह, सतनाम सिंह, विजय कुमार, पीसी प्रभाकर, प्रशांत कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।