पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन में चार्जिंग पर लगाया मोबाइल ले भागा युवक

ट्रेन में चार्जिंग पर लगाया मोबाइल ले भागा युवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुर स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस में वारदात
वैष्णो देवी के दर्शन कर परिवार के साथ गुजरात लौट रही थी महिला

भास्कर संवाददाता | पठानकोट

माता वैष्णो देवी से दर्शन कर अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात लौट रही महिला का मोबाइल छीन युवक फरार हो गया। गुजरात के विजयपुरा निवासी महिला कृष्णम शास्त्री ने इसकी शिकायत जीआरपी पठानकोट को दर्ज करवाई है।

शास्त्री ने अपनी कंप्लेंट में बताया कि वह गुजरात से अकेले माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आई थी। वीरवार रात वह दर्शन कर जम्मू पहुंची जहां से वह गुजरात जाने के लिए अहमदाबाद एक्सप्रैस में सीट पर बैठने के दौरान मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा दिया लेकिन ट्रेन जैसे ही सुजानपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वहां से युवक उसकी बोगी में चढ़ गया और चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन को उतारकर फरार हो गया। उसने बताया कि उस दौरान उसने काफी शोर मचाया, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी और रेलगाड़ी चल पड़ी।

गाड़ी के पठानकोट पहुंचने पर वह सीधे जीआरपी में शिकायत देने पहुंची। उसने जीआरपी को बताया कि उक्त फोन उसने किश्तों पर 11 हजार रुपए में लिया था तथा अभी भी उनकी किश्तें चल रही हैं। जीआरपी एएसआई बलवीर सिंह ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...