बावा लाल दयाल दरबार में मूर्ति स्थापना दिवस 23 को
पठानकोट | बावा लाल दयाल जी के दरबार नरोट जैमल सिंह में 23 अप्रैल को मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिर कमेटी ने शुक्रवार को बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। कमेटी प्रधान मास्टर राज कुमार और सूबेदार परमा चंद ने बताया कि कार्यक्रम में बावा लाल दयाल जी की ध्यानपुर स्थित गद्दीनशीन महंत राम सुंदर दास जी महाराज की तरफ से महंत 108 श्री गोपालदास जी महाराज विशेष रूप से शिरकत करेंगे। प्रवचन कर संगत को निहाल करेंगे। बैठक में दलीप चंद, सुरिंदर कुमार शर्मा, भूपिंदर गुप्ता, जोगिन्द्र पाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मास्टर शक्ति सिंह, संतोख राज, मुकेश शर्मा, अशोक कुमार, राकेश शर्मा मौजूद थे।