- Hindi News
- National
- 20 दिन में सैलरी जारी करने का आश्वासन दे निगम कमिश्नर ने तुड़वाई भूख हड़ताल
20 दिन में सैलरी जारी करने का आश्वासन दे निगम कमिश्नर ने तुड़वाई भूख हड़ताल
4 महीने से सैलरी न मिलने के कारण 5 दिन से चल रही निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुक्रवार को कमिश्नर कुलवंत सिंह ने 20 दिन में सैलरी देने का आश्वासन देकर खुलवाई। आउटसोर्स वाटर सप्लाई यूनियन प्रधान धर्मिंदर ठाकुर व स्वच्छ भारत सफाई मजदूर यूनियन प्रधान जतिंदर चीना ने बताया कि पहले भी मेयर अनिल वासुदेवा वादा तोड़ चुके है। अब सभी 512 कर्मचारियों को 4 महीने 7 दिन की सैलरी न मिली तो कर्मचारी भूख हड़ताल नहीं बल्कि काम छोड़ हड़ताल पर बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि वह पानी, सफाई या अन्य सेवाएं बंद कर शहरवासियों को परेशान नहीं करना चाहते पर बिना सैलरी घर चलाना मुश्किल हो रहा है। अब तो दुकानों से उधार मिलना भी बंद हो चुका है। 7 दिन में सैलरी न मिली तो संघर्ष तेज करेंगे। इस मौके पर मक्खन सिंह, राजेश्वर लवला, सुनील गब्बर, कामरेड अविनाश सैनी आदि उपस्थित थे।
हड़ताली कर्मचारियों को जूस पिलाने पहुंचे कमिश्नर कुलवंत सिंह।