पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बटाला के हीरालाल की हत्या के आरोप में पत्नी व दो बेटों के बाद साला भी गिरफ्तार

बटाला के हीरालाल की हत्या के आरोप में पत्नी व दो बेटों के बाद साला भी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी जीआरपी ने 1 जनवरी को पठानकोट-बटाला रेल लाइन शूगर मिल के पास मिली बटाला निवासी हीरालाल की लाश के मामले में पुलिस ने उसके साले लवली को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। हीरालाल की हत्या के आरोप में उसकी प|ी और दोनों बेटे पहले से ही गुरदासपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। चारों ने हीरालाल का कत्ल कर लाश को रेलवे लाइन पर फेंक दिया था।

जीआरपी सिटी इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि लाश मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृतक की प|ी परमजीत कौर, बेटे मनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ लव व साले लवली उर्फ जगतार सिंह निवासी टपोई अमृतसर को दोषी पाया। 8 फरवरी को परमजीत कौर और मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि लवप्रीत सिंह व लवली फरार हो गए। 13 फरवरी को लवप्रीत सिंह को भी काबू कर लिया गया। सभी आरोपी गुरदासपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि लवली अमृतसर में ऑटो चला रहा है। रेलवे पुलिस ने अमृतसर में दबिश देकर हत्याकांड में फरार आरोपी लवली को ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

हीरालाल

खबरें और भी हैं...