18 से 20 अप्रैल तक जम्मू रूट की 14 ट्रेनें रद्द
पठानकोट कैंट-जम्मूतवी रेल सेक्शन पर पठानकोट कैंट-भरोली और हीरानगर-घघवाल के बीच लिमिटेड हाइट सबवेज (ओएचई) के निर्माण के चलते ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन) और ट्रैफिक ब्लॉकेज रहेगा। इसके चलते नार्दर्न रेलवे ने 18 से 22 अप्रैल तक 14 ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि 4 ट्रेनों को पठानकोट सिटी या कैंट तक ही चलाने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार 19 अप्रैल को इंदौर से चलकर माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) ट्रेन कैंसिल रहेगी। इसी तरह कटरा से इंदौर जाने वाली मालवा (12920) 20 अप्रैल को रद्द रहेगी। कटरा से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली 12472 स्वराज एक्सप्रेस 20 अप्रैल, बांद्रा से कटरा जाने वाली स्वराज (12471) एक्सप्रेस 22 अप्रैल, गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस (15653) ट्रेन 18 अप्रैल, जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली (15654) अमरनाथ एक्सप्रेस 20 अप्रैल, चेन्नई सेंट्रल से कटरा जाने वाली (16031) अंडमान एक्सप्रेस 18 अप्रैल, कटरा से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली (16032) अंडमान एक्सप्रेस 20 अप्रैल, आनंद विहार टर्मिनस से कटरा जाने वाली (04401) आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल, कटरा से आनंद विहार टर्मिनस जाने वाली (04402) आनंद विहार स्पेशल 20 अप्रैल, पठानकोट से सुबह तड़के 4.45 पर ऊधमपुर जाने वाली (74909) और वापसी पर ऊधमपुर से पठानकोट आने वाली (74910) डीईएमयू 20 अप्रैल को दोनों तरफ, जम्मूतवी से पठानकोट आने वाली (04992) और पठानकोट से दोपहर 2.40 पर जम्मूतवी जाने वाली (04991) डीईएमयू भी 20 अप्रैल को दोनों तरफ कैंसिल रहेगी।
रेलवे
पठानकोट कैंट-जम्मूतवी रेल सेक्शन पर चलेगा लिमिटेड हाइट सबवे का काम
19 और 20 को पठानकोट कैंट तक ही चलेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस, सिटी स्टेशन रुकेगी बठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रेस
वाराणसी से चलकर जम्मूतवी जाने वाली (12237) बेगमपुरा एक्सप्रेस 19 को पठानकोट कैंट तक ही चलेगी, जबकि 20 अप्रैल को पठानकोट कैंट से ही वाराणसी के लिए (12238) ट्रेन को विदा किया जाएगा। इसके अलावा बठिंडा से चलकर जम्मूतवी जाने वाली (19225) बठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 अप्रैल को जम्मूतवी की बजाए पठानकोट सिटी स्टेशन तक ही चलेगी, जबकि 20 अप्रैल को तय समय पर 19224 को पठानकोट सिटी स्टेशन से ही रवाना किया जाएगा।