पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कानवां थाना खत्म, नए नंगलभूर सहित जिले में अब 9 पुलिस थाने

कानवां थाना खत्म, नए नंगलभूर सहित जिले में अब 9 पुलिस थाने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के पुलिस थानों की हदबंदी का नोटिफिकेशन सरकार ने जारी कर दिया है। कानवां थाना को खत्म कर इसके अधिकांश एरिया सदर पठानकोट और सुजानपुर में जोड़ दिए गए हैं जबकि नशा तस्करी के लिए जाना जाने वाला हिमाचल के साथ जुड़े नंगलभूर को नये थाने का दर्जा दिया गया है। अभी तक यह पुलिस चौकी थी और थाना सदर से जुड़ी थी। शहर के साथ के एरिया खानपुर, मिशन रोड, सिंबल चौक, लमीनी और भरोली अब दूसरे थानों से काटकर शहर के थाना डिवीजन नं.1 के अधीन कर दिए गए हैं।

पठानकोट नया जिला बनने के बाद थाना क्षेत्रों की नए सिरे से हदबंदी की मांग की जा रही थी। भास्कर ने भी मसला उठाया था कि खानपुर, भरोली जैसे क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें हैं क्योंकि वहां कोई घटना होने पर पुलिस को आने में घंटों लग जाता था क्योंकि थाना 15 किमी दूर है जबकि शहर के थाने महज डेढ़ किमी की दूरी पर हैं।

कानवां थाने के इलाके सदर और सुजानपुर में किए गए शामिल
सुजानपुर में वार्ड 1 से 15 का एरिया भी शामिल | कानवां थाना खत्म कर उसके तहत रहे नौशेरा, घोतरन, लाहड़ी, नमाला, पठानचक, छोबड़ा, छन्नी, शाहिदपुर, फंगड़ियां, बलसुआ, जंगल, कुंडे, फिरोजपुर, सैदोवाल, झाकोलाहड़ी, अजीजपुर लाहड़ी, कोठी पंडितां, सरना सदर में शामिल किए गए हैं जबकि कानवां में रहे एमां मुगलां, आसा वानों, सुंदरचक्क, शेरपुर, कलेसर, गतौरा, झकवाड़ जोगियां, जंडपुर, पंजौर, बनी लोधी, बहादुर लाहड़ी, मुरादपुर, मलिकपुर, लाहड़ी महंता थाना सुजानपुर में लाए गए हैं। सुजानपुर में वार्ड 1 से 15 तक का एरिया भी है।

ग्रामीण इलाकों के थानों में तब्दीली नहीं | थाना तारागढ़ की 92 पंचायतें पहले की तरह ही तारागढ़ के ही तहत हैं। पंचायत मारी और कानवां भी तारागढ़ से जोड़े हैं। बार्डर के नरोट जैमल सिंह थाना क्षेत्र में कोई तब्दीली नहीं है। 89 गांव पहले की तरह ही हैं। धारकलां थाने में 43 गांव पहले की तरह ही जुड़े रहेंगे केवल टिक्का, बड़मोता, सुकरेत गांव शाहपुरकंडी से लेकर धारकलां में जोड़े गए हैं जबकि शाहपुरकंडी थाने में 87 पंचायतें पहले जैसी ही हैं। नंगलभूर चौकी को थाने का दर्जा दे दिया गया है और उसके तहत 29 पंचायतें शामिल हैं।

सदर के कई गांव डिवीजन नं. 2 से जोड़े | नोटिफिकेशन के मुताबिक अब 9 थाने होंगे। शहर का वार्ड नं.2 खानपुर सदर से काटकर डिवीजन नं.1 में शामिल होगा। इसी प्रकार वार्ड 12, 14, 17 के हिस्से सदर और शाहपुरकंडी से काटकर डिवीजन नं.1 में शामिल हो गया। विष्णु नगर लमीनी और लमीनी उपरली शाहपुरकंडी से काटकर और भरोली खुर्द तथा भरोली कलां थाना सुजानपुर से काटकर डिवीजन नं.1 से जोड़ दिया गया है। शहर के डिवीजन नं.2 में वार्ड 21 से 45 तक होंगे तथा वार्ड 20 आधुनिक विहार, मामून एरिया थाना शाहपुरकंडी से काटकर डिवीजन 2 में जोड़ा गया है। सदर पठानकोट के अधीन रहे वार्ड 47 लाडोचक्क, ताजपुर, अकालगढ़, पंजूपुर, बेली अकालियां, दरसोपुर, एमा चंगा भी डिवीजन नं.2 में जोड़े गए हैं।

थानों की हदबंदी का नोटिफिकेशन आफिशियली अभी हमें नहीं मिला है। नोटिफिकेशन गजेटियर में पब्लिश होने के बाद ही इंप्लीमेंट होने की प्रक्रिया में आएगा। -विवेकशील सोनी, एसएसपी पठानकोट

खबरें और भी हैं...