पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माथा टेकने काठगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो हाईवे पर पलटा, दस जख्मी

माथा टेकने काठगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो हाईवे पर पलटा, दस जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पठानकोट/मीरथल

शुक्रवार सुबह पठानकोट-जालंधर हाईवे कौंतरपुर के पास सड़क के बीचो-बीच आवारा पशु आने से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सुजानपुर के मोहल्ला शेखा 10 लोग जख्मी हो गए। घायलों में राजरानी, हंसराज, तरसेम, संतोष कुमारी, अंजू बाला, सुदेश कुमारी, कौशल्या देवी, आशा रानी, साक्षी व ऑटो ड्राइवर सुभाष को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ऑटो में सवार 10 लोग काठगढ़ महादेव मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। पर कौंतरपुर के पास सड़क के बीच अचानक आवारा पशु आ गया। ऑटो चालक सुभाष ने पशु को बचाने की कोशिश की तो ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार सभी लोग लहूलुहान हो गए। 108 एबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। नंगलभूर पुलिस ने ऑटो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

कौंतरपुर के पास हुए हादसे में लहूलुहान श्रद्धालु दंपती और अस्पताल में भर्ती संतोष, सुदेश कुमारी, आशा, सुभाष और तरसेम। -भास्कर

खबरें और भी हैं...