पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एयरफोर्स स्टेशन के बाहर से बाइक चोरी करने के आरोप में दो युवक नामजद

एयरफोर्स स्टेशन के बाहर से बाइक चोरी करने के आरोप में दो युवक नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | चोरों ने एयरफोर्स स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चार मरला क्वार्टर व धक्का कॉलोनी निवासी दो युवकों पर केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता सेनगढ़ निवासी प्रवीण कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा केवी-वन एयरफोर्स स्टेशन स्कूल बाइक से गया था। पार्किंग में खड़ी बाइक दोपहर को गायब थी। महिला का आरोप है कि उसे पूरा यकीन है कि बाइक चार मरला क्वार्टर व धक्का कॉलोनी के दो युवकों ने चोरी की है। पुलिस ने स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर बाइक चुराने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...