शिमला पहाड़ी पर राष्ट्रीय चेतना परिषद का भंडारा 15 को
पठानकोट | राष्ट्रीय चेतना परिषद की ओर से 15 अप्रैल को 19वां भंडारा शिव मंदिर शिमला पहाड़ी पर कराया जाएगा। प्रधान भारत महाजन व प्रोजेक्ट चेयरमैन अश्विनी बजाज ने बताया कि सुबह हवन करवाया जाएगा। दोपहर 1 से 3 बजे तक भंडारा आयोजित होगा।
बाबा साहिब के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आज
पठानकोट| स्वामी जगत गिरि चैरिटेबल ट्रस्ट भदरोआ की ओर से 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहिब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वामी गुरदीप गीरी महाराज ने कहा कि 14 अप्रैल को सत्संग व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।