पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडीसनल पौधों की खेती और मार्केटिंग के टिप्स दिए

मेडीसनल पौधों की खेती और मार्केटिंग के टिप्स दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार क्षेत्र के लोगों को औषधियुक्त पौधों की खेती, पैदावार और मार्केटिंग को प्रेरित करने के लिहाज से जंगलात विभाग की ओर से धार के फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस में वर्कशॉप लगाई गई। जिसमें धार ब्लाक में पड़ते गांवों के सरपंच, प्रोग्रेसिव किसान, सेल्फ हेल्प चलाने वाली महिलाएं शामिल हुईं।

इस दौरान डीएफओ डॉ. संजीव तिवारी, धमवंत्री हर्बस अमृतसर से डॉ. जेपी सिंह सहित अन्य रिसोर्स पर्सन ने लोगों को मेडीसनल खेती से होने वाले फायदों के बारे बताया। डीएफओ डॉ. तिवारी ने बताया कि पठानकोट में सेल्फ हेल्प ग्रुप्स द्वारा पहले से ही हर्बल प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग धार एरिया में हर्बल खेती की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रयासरत है जिससे न केवल अर्धपहाड़ी क्षेत्र के लोगों की आमदनी का बेहतर जरिया है बल्कि वनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने में भी सहयोगी है। उन्होंने बताया कि धार में ही 72 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को आर्थिक और तकनीकी मदद वन विभाग द्वारा दी जा रही है। वहीं सेल्फ हेल्प ग्रुप्स हाड़ा की प्रेजीडेंट सुदर्शना ने अपने प्रोडक्ट्स डाबर, उन्नति फाउंडेशन, धनवंतरी हर्बल्स को बेच लाखों की आमदन प्राप्त की है। डॉ. तिवारी ने कहा कि इन ग्रुप्स की सफलता के बाद अन्य गांवों की महिलाएं उन्हें औषधीय पौधों की खेती के लिए संपर्क कर रही हैं।

वर्कशॉप
जंगलात विभाग ने सरपंच, प्रोग्रेसिव किसान, सेल्फ हेल्प चलाने वाली महिलाओं को किया जागरूक
वर्कशाप में उपस्थित डीएफओ डॉ. संजीव तिवारी व अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...