गुरु के बताए मार्ग पर चलने से होगा जीवन सफल : भजू
गुरु नाभादास सेवा समिति द्वारा करवाए गए कार्यक्रम में मौजूद समिति के सदस्य।
भास्कर संवाददाता | पठानकोट
गुरु नाभादास सेवा समिति कि ओर से घरोटा में प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में गुरु नाभादास जी का प्रकाश उत्सव मनाया गया जिसमें समिति के चीफ आर्गेनाइजर प्रशोत्म भजूरा बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित हुए। समिति महिला मंडली ने भजन गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया।
इस अवसर पर भजूरा ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नाभादास ने 16वीं सदी में भक्ति आंदोलन चलाया था। नाभादास महाराज ने केवल महाशा समाज का नाम ही रोशन नहीं किया बल्कि भारत के सभी चार युगों के संतों की अमर कथा अपने धार्मिक ग्रंथों में दर्ज कर भारत का नाम रोशन किया। अंत में लंगर वितरित किया गया। यहां महंत सावरिया दास , किशन चंद, संतोख, देस राज, विजय, चंदन, नरेश , सतीश, बलदेव, बुटी राम, वेद, साध्वी वीना, कन्सो देवी, परि, भोली, शालू, नीनू, मदन, मोहिन्द्र, वीना, ऋषि पाल, तरसेम लाल, प्रोमिला मौजूद थे।