राम लीला ग्राउंड रघुनाथ मंदिर ने मनाया स्थापना दिवस
राम लीला ग्राउंड स्थित रघुनाथ मंदिर में महासचिव पूर्व विधायक अशोक शर्मा कि अध्यक्षता में मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगो ने भाग लिया।
हवन यज्ञ किया गया, जिसमें मंदिर के सदस्यों ने आहुति डालीं। दोपहर को कन्या पूजन के बाद लंगर वितरित किया गया। अशोक शर्मा ने मंदिर के स्थापना दिवस और बैसाखी के अवसर पर शहर के लोगो को बधाई देते हुए कहा रामलीला ग्राउंड पिछले लंबे समय से लोगों की आस्था का केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी मंदिर कमेटी शहर के लोगों के सहयोग से समाज भलाई के कार्य करती रहेगी। यहां केवल कृष्ण महाजन, पवन लाडी, सुखदेव वडेहरा, विजय पासी, विनय शर्मा, रोहित मनोहर, स्वामी राम आत्मानंद, राजेन्द्र टार्जन, खरेती लाल, कमल भट्टी, रिशभ सहोत्रा, कमल सहोत्रा, मास्टर सुदर्शन, हरीश कुमार, अजय कालिया, राजेंद्र वडेहरा, मंगा राम, परवीन, डा. चंद्रशेखर, सोनी, राजकुमार, अतुल नैयर, रोहित, दीपक शर्मा, संजय, तिलक दीप मौजूद थे।
राम लीला ग्राउंड स्थित रघुनाथ मंदिर में स्थापना दिवस के दौरान उपस्थित सदस्य व अन्य। -भास्कर