फैशन डिजाइनिंग की प्रीति मिस व सुरेश मिस्टर फेयरवेल
कॉलेज में विदाई पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स को सम्मानित करतीं प्रिंसिपल डॉ. अर्पणा।
भास्कर संवाददाता| पठानकोट
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज नरोट जैमल सिंह में प्रिंसिपल डॉ. अर्पणा के नेतृत्व में बीएससी व बीकॉम सेमेस्टर फोर्थ के स्टूडेंट्स ने सीनियर्स को विदाई पार्टी दी। फोर्थ सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने सीनियर्स को टाइटल दिए। छात्रा निधि ने कविता प्रस्तुत की। इसके अलावा छात्राओं ने डांस किया। बीकॉम की अमरजोत, बीएससी का सुशेन तथा बीएससी का रोहित सैनी विजेता रहे। समारोह में बीकॉम की छात्राओं ने गेस्ट आइटम प्रस्तुत किए। वहीं मॉडलिंग राउंड भी हुआ। समारोह में बीएससी फैशन डिजाइनिंग की प्रीति शर्मा को मिस फेयरवेल, बीएससी नॉन मेडिकल के सुरेश को मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिया गया। बीएससी फैशन डिजाइनिंग की रितिका को ब्यूटीफुल आइज व अमन को ब्यूटीफुल ड्रैस के लिए सम्मानित किया हया। सुखदेव को मिस्टर हैंडसम चुना गया। प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी।