पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंगहीनों की पेंशन 3000 रुपए की जाए : संदीप कौर

अंगहीनों की पेंशन 3000 रुपए की जाए : संदीप कौर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट| अंगहीन भलाई संस्था का शिष्टमंडल अपनी मांगों को लेकर संदीप कौर की अध्यक्षता में डिप्टी कमिश्नर से मिला। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा की अंगहीनों की पैंशन कम से कम 3000 हजार की जाए। सभी अंगहीनों को सस्ती अनाज प्रणाली के तहत सस्ता अनाज दिया जाए। बिजली के बिल माफ किये जाए। एमआर अंगहीनों को कम से कम 5 हजार रुपए महीना किया जाए। जिस घर में दो अंगहीन हों उन्हें स्पेशल सहुलियतें प्रदान कि जाएं। अंगहीनों को काम करने के लिए बिना ब्याज पर कर्ज दिया जाए। जिस घर में तीन अंगहीन हों उस घर में सरकारी नौकरी जरूर दी जाए। अंगहीनों को दफ्तर बनाने के लिए 2014 में जगह अलाट की थी जल्द से जल्द उसे दिया जाए। जिन बच्चों के माता पिता इलाज नहीं करवा सकते उनका इलाज सरकार द्वारा किया जाए। यहां करतार चंद, अदियाल ठाकुर, अवतार, तारा, दिलीप सिंह, हरी सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...