पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिल्म की आड़ में धर्म पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे सिख संगठन : गुरदीप सिंह गुलाटी

फिल्म की आड़ में धर्म पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे सिख संगठन : गुरदीप सिंह गुलाटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ के विरोध में गुरुद्वारा दमदमा साहिब मीरपुर कॉलोनी में शुक्रवार को सिख संगठनों ने फिल्म निर्माता हरिंदर सिंह सिक्का के खिलाफ नारेबाजी की। सरबत खालसा संस्था के मुख्य प्रबंधक गुरदीप सिंह गुलाटी ने कहा कि नानक शाह फकीर सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म है। गुरु साहिबानों का किरदार किसी भी व्यक्ति को निभाने की इजाजत नहीं है और सिख धर्म पर पंथ विरोधी ऐसी चालें चल कर धर्म पर हमला कर रहे हैं, जिसे सिख कभी सहन नहीं कर सकते। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि फिल्म पर पूर्ण तौर पर प्रतिबंध लगाया जाए।

इस मौके पर इंटरनेशनल पंथक दल के जिला अध्यक्ष करण मेहताब सिंह, गुरशरण सिंह, भूपिन्द्र कौर, सुरिन्द्र सिंह बिट्टू, सुखविन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, चरण सिंह, सुरजीत सिंह, मनमोहन सिंह केसर, सुखवंत सिंह, अमृतपाल सिंह, दविन्द्र सिंह, गुरदीश कौर, निर्मल कौर, हरमीत कौर, गुरविन्द्र कौर, बसंत कौर, बलविन्द्र कौर, परविन्द्र कौर, कुलविन्द्र, रजविन्द्र कौर, परमजीत कौर, बलजीत कौर उपस्थित थे।

फिल्म को लेकर रोष जताते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी। -भास्कर

खबरें और भी हैं...