‘नानक शाह फकीर’ पर प्रतिबंध की मांग सहायक कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र
फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पठानकोट गुरु ग्रंथ साहिब सतकार कमेटी ने केवल सिंह कंग और जोगा सिंह मियाणी की अध्यक्षता में सहायक कमिश्नर (शिकायत) अर्शदीप सिंह लुबाना को मांगपत्र सौंपा।
जोगा सिंह मियाणी ने बताया कि फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ को लेकर सिखों ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा अकाल तख्त साहिब के हुकुमनामे पर फिल्म को किसी भी सिनेमा हाल में प्रदर्शित नहीं होने देंगे, । केवल सिंह कंग कहा सिखों के पहले गुरु नानक देव जी की दुनिया भर में कोई नकल नहीं कर सकता। फिल्म में गुरु की नकल से सिखों पर गहरा असर दिखाया जा रहा है। अगर किसी सिनेमा हाल में फिल्म लगी तो इसके नुकसान की जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, जरनैल सिंह, प्रिंस सिंह, करतार सिंह, सिमरनजीत उपस्थित थे।
सहायक कमिश्नर (शिकायत) अर्शदीप सिंह लुबाना को मांगपत्र सौंपते गुरु ग्रंथ साहिब सतकार कमेटी के मेंबर। -भास्कर