अमृत मान के गानों पर थिरके साईं कॉलेज के छात्र
श्री साईं पॉलिटेक्निक कॉलेज बधानी में बैसाखी समारोह में गिद्दा प्रस्तुत करतीं कॉलेज की छात्राएं, (दाएं) अमृत मान को स्मृति चिन्ह देते एसके पुंज, तृप्ता पुंज व अन्य। -भास्कर
श्री साईं पॉलिटेक्निक कॉलेज बधानी में बैसाखी समारोह में विद्यार्थियों ने भंगड़ा और गिद्दा से मचाई धमाल
भास्कर संवाददाता| पठानकोट
श्री साईं पॉलिटेक्निक कॉलेज बधानी मे बैसाखी का त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाया गया। श्री साईं ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर तृप्ता पुंज और चेयरमैन इंजीनियर एसके पुंज ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरमैन एसके पुंज ने कहा कि पंजाब में बैसाखी को खेती का पर्व भी कहा जाता है। किसानों के लिए बैसाखी पर्व सबसे खास त्यौहार समझा जाता है। पंजाब में खेतों में रबी की फसल पक कर तैयार हो जाती है, तब यह पर्व मनाया इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भंगड़ा, गिद्दा और देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कॉलेज स्टूडेंट्स ने देशभक्ति पर आधारित स्किट पेश की।
पंजाबी गायक अमृत मान के गीत ‘पऊए जिड्डे कद वालिए तोड़ गइए देशी ता ड्रम नी’ पर डांस करतीं कॉलेज की छात्राएं।
समारोह में अमृत मान ने पेश किए अपने ये गीत...
कार्यक्रम में पंजाबी गायक अमृत मान ने गायकी से समां बांधा। मान ने अपने गीत पऊए जिड्डे कद वालिए तोड़ गई देसी दा ड्रम नी.., छे-छे फुट्टे जट्ट नी बोलदे न घट्ट नी.., लोकां ने ता मशूक रखी होणी ऐ मित्तरां ने मुच्छ रखी ऐ.. आदि गानों से खूब धमाल मचाया। चेयरमैन इंजीनियर एसके पुंज और तृप्ता पुंज ने पंजाबी सिंगर अमृत मान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर जरनल स्वतंत्र कुमार मुरगई, डायरेक्टर एसएसजीआई डॉ. योगेश, प्रिंसिपल सीपी कौशल, वाइस प्रिंसिपल मुकेश गुप्ता, एचओडी राजेश गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. विपिन, डॉ. नूतन, डॉ. ज़ाहिद, टीपीओ सुलक्ष, मैनेजर अश्वनी शर्मा और समूह स्टाफ व स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।