आर्य महिला कालेज में बीसीए-5 का परिणाम शानदार
पठानकोट| आरआरएमके आर्य महिला कालेज की बीसीए पांचवे समेस्टर का परिणाम जिले में शानदार रहा। बीसीए पांचवे समेस्टर की आरती देवी ने 400 में से 304 अंक लेकर जिले में प्रथम, शिवया शर्मा ने 299 अंक लेकर द्वितीय, दीपाली व दीपिका ने 296 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डा.गुरमीत कौर व वाइस प्रिंसिपल डा.सुनीता डोगरा ने सभी सफल छात्राओं, अभिभावकों, प्रो.तरुण महाजन, प्रो.अमित महाजन, प्रो.पल्लवी महाजन, प्रो.नीलम शर्मा, प्रो.शिवानी, प्रो.समिता को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।