पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू की रोकथाम के लिए मोहल्ला आनंदपुर रडा में की चैकिंग

डेंगू की रोकथाम के लिए मोहल्ला आनंदपुर रडा में की चैकिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट| सेहत विभाग पठानकोट की ओर से सिविल सर्जन नैना स्लाथीया के निर्देशानुसार डेंगू मलेरिया व वेक्टर बोर्न कंट्रोल प्रोग्राम के तहत डेंगू की रोकथाम के लिए जिला अफसर डा. तरसेम सिंह व एपिडिमोलॉजिस्ट डा. सुनीता शर्मा द्वारा डेंगू के लारवे संबंधी मोहल्ला आनंदपुर रडा में चेंकिंग की गई। उन्होंने बताया की 25 अप्रैल के बाद शहर में घरों व दफ्तरों में चैकिंग की जाएगी। चैकिंग पर मच्छर का लारवा मिलेगा तो उसका 500 रुपए का चालान काटा जाएगा। उन्होंने लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बताए।

खबरें और भी हैं...