निरंकारी ब्रांच जुगियाल ने काहनपुर में चलाया सफाई अभियान
पठानकोट| निरंकारी ब्रांच जुगियाल की ओर से गांव काहनपुर में सफाई अभियान चलाया गया। ब्रांच के मुखी महात्मा गुरचरण सिंह की अध्यक्षता में यह अभियान 15 अप्रैल को गांव काहनपुर में आयोजित होने वाले ओपन सत्संग के उपलक्ष्य में चलाया गया। इसमें क्षेत्र की दर्जनों संगतों ने गलियों, नालियों व ग्राउंड की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर एरिया इंचार्ज महात्मा किशोर कुमार, महात्मा हरवंस सिंह, पवन कुमार, विक्की, राममूर्ति, एरिया इंचार्ज महात्मा गुरचरण मौजूद रहे।