स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों की पालना करने हेतु शपथ दिलाई
पठानकोट| न्यू शास्त्री नगर स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल में ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने ट्रैफिक सेमिनार लगाया। एएसआई देवराज व विजय पासी ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष देशभर में 5 लाख 50 हजार सड़क दुर्घटनाएं में डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है। सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण जल्दबाजी, लापरवाही व ट्रैफिक नियमों का पालन न करना है! विद्यार्थियों को नियमों का पालन की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार, मोनिका, शैली, रेखा, नेहा, प्रीति, शालू, रिचा, अनुराधा मौजूद रहे।