नूरपुर बस हादसे को लेकर विधार्थी परिषद का कैंडल मार्च
पठानकोट| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल के नूरपुर में हुए बस हादसे में मारे गए बच्चों की आत्मा शांति के लिए पठानकोट के रामलीला ग्राउंड से कैंडल मार्च निकाला। मार्च शहर के बाजारों से होता हुआ गाड़ी अहाता चौक में समाप्त हुआ। नगर मंत्री रकित महाजन ने कहा कि कैंडल मार्च के दौरान दो मिनट का मौन रख कर बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके रिश्व अग्रवाल, मिलन, राघव, दानिश, वरुण मौजूद थे।