प्रताप वर्ल्ड स्कूल में बच्चों को दी 3.50 लाख की स्कॉलरशिप
पठानकोट| प्रताप वर्ल्ड स्कूल में में वार्षिक स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। स्कूल की ओर से स्टूडेंट्स 3 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्कॉलरशिप के रूप में बांटी गई। इसमें एलकेजी कक्षा से लेकर 9वीं कक्षा के बच्चों में इनाम की राशि बांटी। इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष भरत भूषण महाजन, निर्देशक विशाल महाजन, सचिव सन्नी महाजन, स्कूल संचालिका रेणु परमार मौजूद रहे।