डैफोडिल्ज स्कूल में बैसाखी पर करवाई प्रतियोगिता
पठानकोट| डैफोडिल्ज स्कूल में संजीव महाजन की अध्यक्षता में बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में चार्ट मेकिंग करवाई गई। स्कूल में भंगड़ा, गिद्दा और अन्य नृत्य पेश किए गए। इस अवसर पर सोनिया महाजन ने कहा कि हमें हमेशा अपनी संस्कृति को याद रखना चाहिए। इस दौरान विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजीव महाजन, अश्वनी, शिल्पा, डोली, पुनीत, सुधा, शिखा, सविना, मौजूद थे।