पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्वजनिक शौचालय को ताले लगाने पर रोष

सार्वजनिक शौचालय को ताले लगाने पर रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुनेरा में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय को बंद किए जाने के विरोध में लोगों में रोष है। भाजपा धार मंडल के महामंत्री व ब्लाक समिति के चेयरमैन गोपी चंद, धार ब्लाक के पूर्व चेयरमैन करतार सिंह और धार ब्लॉक के भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. भोपाल सिंह और महा मंत्री रजत शर्मा ने बताया कि गांव दुनेरा के डलहोजी-पठानकोट के मुख्य मार्ग पर आम लोगों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ अभियान से जोड़ने के लिए भारत विकास परिषद जिला पठानकोट की ओर से दुनेरा बस स्टैंड के निकट दो शौचालय का निर्माण करवाया था जिसे प्रशासन का सहयोग न मिलने के कारण बंद करवाना पड़ा। इस समस्या को हल करने के लिए स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने वही बस स्टैंड के निकट ब्लॉक समिति की जगह मे गांव दुनेरा की पंचायत के सहयोग से शौचालय का निर्माण करवाया। लोगों की सुविधा के लिए शौचालय शुरू कर दिया गया, लेकिन स्थानीय कांग्रेस के नुमांइदों ने इस के उद्धाटन को लेकर प्रशासन के उपर दबाव बनाया। जिस के चलते बीडीपीओ धार कलां के निर्देश अनुसार इन शौचालय के उपर दोबारा ताला लगवा दिया गया। हलका सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू भी मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर रजत शर्मा, बसंत सिंह, पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री कमल हैप्पी, पूर्व मंडल भाजपा महामंत्री बिशन सिंह, बलवीर सिंह, नरोतम सिंह, सरपंच अमरनाथ, अश्वनी कुमार, कुलवंत सिंह आदि मौजूद थे। बीडीपीओ विजय सैनी का कहना है कि वह बीडीपीओ कार्यालय धार मे जाकर शौचालय बंद करवाने का कारण देख कर ही बात करेंगे।

सुजानपुर के विधायक ने सुनी लोगों की समस्या

दुनेरा में विधायक दिनेश सिंह बब्बू स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

खबरें और भी हैं...