पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. कंचन ने किया खूनदान

एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. कंचन ने किया खूनदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरआरएमके आर्य महिला कॉलेज के एनएसएस विभाग की ओर से सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से इंचार्ज एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. कंचन और प्रो. सविता सैनी के नेतृत्व में खूनदान शिविर लगाया गया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. कंचन ने खुद रक्तदान कर वालंटियर्स का हौसला बढ़ाया। सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा. भूपिन्द्र सिंह ने वालंटियरों के प्रयासों की सराहना की। ब्लड बैंक से राजविंद्र कौर ने बताया कि 18 से 60 साल की उम्र तक के लोग खूनदान कर सकते हैं और रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती। शिविर इंचार्ज एवं एनएसएस प्रोग्राम आफिसर प्रो. कंचन एवं प्रो. सविता सैनी ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना है। कार्यकारी प्रिंसिपल डा. सुनीता डोगरा ने सभी एनएसएस वालंटियर्स को बधाई दी।

सिविल अस्पताल में आर्य महिला कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो.कंचन रक्तदान करते हुए। साथ हैं एसएमओ डा. भूपिंद्र और राजविंद्र कौर।

खबरें और भी हैं...