पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर सेफ्टी वीक के तहत सिविल अस्पताल में मॉकड्रिल, कूड़े को लगी आग बुझाकर बचाव के तरीके बताए

फायर सेफ्टी वीक के तहत सिविल अस्पताल में मॉकड्रिल, कूड़े को लगी आग बुझाकर बचाव के तरीके बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो कुछ देर के लिए मरीज सहम गए। फायर कर्मियों ने आनन-फानन में कूडे के ढेर पर लगी आग को बुझाना शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन को इमरजेंसी में आग लगने के बाद बुझाने व उससे बचने के उपाय बताए। बाद में लोगों को पता चला कि फायर ब्रिगेड मॉकड्रिल चला रही है। फायर सेफ्टी अफसर नत्थू राम ने आग लगने पर तुरंत मेन स्विच आफ करना चाहिए। घरो में सिलेंडरों में लगने वाली आग से घबराने की बजाए तुरंत उसपर गिला कपड़ा रखना चाहिए।

उनका कहना है कि सिलेंडर को आग लगने से मौके पर फटता नहीं है। बिल्डिंग में आग लगने से लिफ्ट से न आए, क्योंकि लाइट बंद होने से लिफ्ट बंद हो सकती है। आगजनी की घटना को लेकर फायर ब्रिगेड को बुलाने के लिए 101 नंबर डायल करें, ताकि कर्मी मौके पर पहुंच आग को बुझा सके। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. नैना सलाथिया, एसएमओ डा. भूपिंद्र, डा. तरसेम सिंह, डा. प्रियंका, रवि, मनोहर ओबराय, विश्वजीत निक्कू, नरेश, दीदार, राकेश कुमार, राजन आदि समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

सिविल अस्पताल में कूडे के ढेर को लगी आग बुझाते फायर कर्मी और आग से बचने के टिप्स देते फायर सेफ्टी अफसर नत्थू राम।

खबरें और भी हैं...