माऊंट लिट्राजी स्कूल ने अर्थ डे वीक पर निकाली रैली
पठानकोट | माऊंट लिट्राजी स्कूल में चेयरमैन अमनदीप सिंह, डायरेक्टर लवलीन कौर और प्रिंसिपल डेजी दास के नेतृत्व में अर्थ-डे वीक पर रैली निकाली गई। इसमें छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। रैली को विक्टोरिया इस्टेट से हरी झंडी देकर रवाना किया। स्टूडेंटस ने रैली से लोगों को अर्थ-डे के महत्व बारे बताया और लोगों को धरती की रक्षा करने के लिए खुद नए कदम उठाने का संदेश दिया। प्रिंसिपल ने कहा कि धरती ही हमारा जीवन है और इसका संरक्षण अनिवार्य है।