गुरदासपुर रोड पर दुकानदारों ने भंडारा लगाया
पठानकोट | बुधवार को गुरदासपुर रोड दुकानदारों की ओर से बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। सदस्यों ने भोग लगवाकर भंडारे की शुरुआत की। नारायणदीप सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सभी दुकानदारों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सभ्याता और संस्कृति को हमेश याद रखना चाहिए और गुरु के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस मौके पर नारायणदीप सिंह, संदीप शिंगारी, जगदीप सिंह, अर्पणदीन सिंह, अशोक भल्ला, सन्नी कालरा आदि मौजूद रहे।