एमएससी कंप्यूटर साइंस भाग-1 की भानवी मैरिट में
जीएनडीयू की ओर से घोषित किए गए विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण हुई छात्राओं को पुरस्कृत करने हेतु रमा चोपड़ा सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय में प्रिंसिपल डा. सतिन्द्र काहलों की अध्यक्षता में सम्मान समारोह करवाया गया। प्रिंसिपल डा. सतिन्द्र काहलों ने बताया कि उक्त परीक्षा परिणामों में एमएससी (कम्प्यूटर साइंस)भाग-1 की छात्रा भानवी ने यूनिवर्सिटी की मैरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। बीसीए भाग-4 की छात्रा स्वास्तिका ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में 10वां व जिले में प्रथम, बीएससी (फेशन डिजाइनिंग)भाग-1 की सरगम ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए भाग-1 की सिमरन धीमान ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम,बीए भाग-3 की ललिता बच्चन ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, बीएससी (आईटी)भाग-1 की जानू ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, बीसीए भाग-1 की आकर्षिता ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, बीएससी (इक्नॉमिक्स)भाग-3 की रमनदीप ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, एमए (हिन्दी) भाग-3 की नेहा ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम,एमए (हिस्ट्री) भाग-3 की प्रीति ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम,एमए (हिस्ट्री) भाग-1 की पूनम ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम,एमए (हिन्दी) भाग-1 की पूनम ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, एमए (पंजाबी)भाग-1 की गुरमीत कौर ने 63 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, बीकॉम भाग-1 की शिवानी ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, बीकॉम भाग-3 की प्रतिभा ने 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, बीकॉम भाग-5 की मनप्रीत ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
रमा चोपड़ा कालेज में फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाली छात्राओं को सम्मानित करते प्रिंसिपल डा. सतिंद्र काहलों।