गुरु ही करवा सकता है निरंकार प्रभु से मिलन : दुनी चंद
पठानकोट | निरंकारी भवन छन्नी में ब्रांच के संयोजक महात्मा डॉक्टर शमशेर सिंह की अध्यक्षता में सत्संग करवाया गया। इसमें चम्बा जोन के जोनल इंचार्ज महात्मा दुनी चंद ने प्रवचनों में कहा कि मानस जन्म सबसे अनमोल है। इसी जन्म के रहते निरंकार प्रभु की पहचान करके इसकी भक्ति से लोक और परलोक सफल बनाया जा सकता है। लेकिन यह तभी संभव है जब गहरी नींद सोया हुआ इंसान जाग जाएगा। ऐसी नींद में सोए हुए इंसानों को जगाने के लिए आज निरंकारी मिशन की ओर से विश्व भर में सत्संग का आयोजन करवाया जा रहा है। इस मौके पर संचालक महात्मा जोगिन्द्र पाल, शिक्षक महात्मा विक्की शर्मा, योद्धराज, दौलत राम, दर्शन कुमार आदि मौजूद रहे।