पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नलूंगा में 18 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे अंडरब्रिज और रोड

नलूंगा में 18 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे अंडरब्रिज और रोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट के विधायक अमित विज ने नंगलभूर, घियाला, नलूंगा, कौंतरपुर के लोगों के साथ बैठक कर बताया कि नलूंगा में 18 करोड़ की लागत से रेलवे अंडर ब्रिज, पुली और रोड का निर्माण किया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रोसेस शुरू कर दी गई है। हल्के के तलवाड़ां जट्टा में चक्की पर पुल 28 करोड़ की लागत से बनेगा जिसके लिए पंजाब सरकार ने कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल विज, देहाती मंडल प्रधान कपिल शर्मा और सिटी प्रधान विभूति शर्मा भी मौजूद थे। एमएलए अमित विज ने बताया कि नलूंगा में रेलवे अंडर ब्रिज पर 15 करोड़ खर्च होंगे जबकि सवा 3 करोड़ से 1.9 किलोमीटर रोड और एक पुली का निर्माण किया जाना है। पटियाला से डिजाइन सैंक्शन होते ही टेंडर कर दिया जाएगा और पूरे प्रोजेक्ट पर 28 करोड़ का खर्च आएगा। ब्रिज के बन जाने से तलवाड़ां जट्टा के आस-पास के 25 से 30 गावों के लोगों को फायदा होगा और उन्हें कई किलोमीटर चक्कर लगाकर नहीं जाना पड़ेगा। बैठक में हल्के के 36 गांवों की पानी, बिजली और सड़क की समस्याएं दूर करने के लिए डिटेल रिपोर्ट बनाई जा रही है। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपकर फंड लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 करोड़ से सड़कों के काम शीघ्र शुरू किए जा रहे हैं। बैठक में चेयरमैन जसबीर सिंह, संजीव शर्मा भी मौजूद थे।

विधायक अमित विज और अमित विज और कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैठक करते हुए।

खबरें और भी हैं...