विशेष बने डीएवी एबीवीपी के प्रधान, अनमोल सचिव
पठानकोट|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पठानकोट ने डीएवी स्कूल की कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी की घोषणा अमृतसर विभाग प्रमुख सुनील अचलेश राणा, नगर मंत्री रकित महाजन और सह-नगर मंत्री अभय महाजन ने की। इस दौरान विशेष को डीएवी एबीवीपी अध्यक्ष और अनमोल को सचिव नियुक्त किया गया। इसी तरह रघु उपाध्यक्ष, हर्षदीप को सहमंत्री, अक्षय, संदीप, लक्ष्य को मीडिया इंचार्ज, गौतम को सोशल मीडिया इंचार्ज, अमनजोत को स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट इंचार्ज और नमन, शुभम, आकाश, राजन, निखिल को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।