पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पठानकोट कालेज ऑफ ग्रुप एजुकेशन के बच्चों का परिणाम शानदार रहा

पठानकोट कालेज ऑफ ग्रुप एजुकेशन के बच्चों का परिणाम शानदार रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्योति बाला, ट्विंकल, सुमन बाला, प्रियंकज कुमारी, मेघा शर्मा।

भास्कर संवाददाता| पठानकोट

एससीईआरटी की ओर से डीईएलईडी 2016-18 का प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित हुआ। इसमें पठानकोट कालेज आफ ग्रुप एजुकेशन के बच्चों ने स्टडी में बढ़िया प्रदर्शन करके कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया। कालेज के चेयरमैन डा. सुभाष महाजन व प्रिंसिपल रूपिंद्र कौर ने बताया कि इसमें करीब 50 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें छात्रा ज्योति बाला ने 82 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, ट्विंकल व सुमन बाला ने 81.47 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व प्रियंकज कुमारी ने 80.78 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा मेघा शर्मा ने परीक्षा में 1150 में से 919 अंक लेकर कालेज, स्टाफ व जिले का नाम रोशन किया। स्टूडेंट्स की इस उपलब्धि पर चेयरमैन डा. सुभाष महाजन, प्रिंसिपल रूपिंद्र कौर व ईटीटी इंचार्ज रजनीश बाला ने स्टूडेंट्स को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...