शहर को स्वच्छ रखें लोग : रामपाल
गांधी चौक में सफाई करते भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी।
पठानकोट| भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पठानकोट की ओर से बुधवार को स्वच्छता अभियान गांधी चौक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में चलाया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, मेयर अनिल वासुदेवा विशेष रूप में उपस्थित हुए। जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक की सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष अनिल रामपाल ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में भाजयुमो कार्यकर्ता पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए निगम कर्मचारियों का हर शहरवासी को सहयोग करना होगा। इस मौके पर शमशेर सिंह, भाजयुमो जिला सचिव सन्नी सरोच, मुनीष शर्मा, मनदीप अरोड़ा, पारस कश्यप, अनुरूद्ध सांवल, बिंदा सैनी, विक्की वर्मा, युवराज सिंह, जोगिन्द्र सलारिया, अभिषेक कुमार, लव, सुभाष, पिंकू उपस्थित थे।