आर्य महिला कॉलेज की पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा
पठानकोट| आरआरएमके आर्य महिला कालेज की पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जिले में शानदार रहा। पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नेहा खन्ना ने 400 में से 325 अंक लेकर जिले में द्वितीय व कॉलेज में प्रथम, काजल भगत ने 296 अंक लेकर द्वितीय, सोनाली ने 292 अंक लेकर कालेज में तृतीय स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डा. गुरमीत कौर ने सभी सफल छात्राओं, उनके अभिभावकों व प्रो. तरूण महाजन, प्रो. अमित महाजन, प्रो. नीलम शर्मा, प्रो. समिता, प्रो. पल्लवी अरोड़ा, प्रो. दीक्षा को बधाई दी।