सरकारी बैंकों मे नौकरी हासिल करने में आईबीटी के छात्र अव्वल
सरकारी बैंकों मे नौकरी हासिल करने में आईबीटी के छात्र अव्वल
पठानकोट| आईबी के छात्रों ने आज के बहुत ही कठिन प्रतियोगिता के समय में सरकारी नौकरियां हासिल करके साबित कर दिया की अगर सही दिशा ,अच्छे अध्यापक मिले तो मेहनत कर सरकारी बैंकों मे नौकरी हासिल की जा सकती है। ढांगू रॉड पर स्तिथ आई बी टी इंस्टिट्यूट के सेन्टर मैनेजर चन्दन शर्मा ने बताया हर साल की तरह इस साल की आईबीपीएस की परीक्षा में आईबीटी के छात्र सफल हुए है। छात्रों की विभिन्न सरकारी बैंकों में नौकरी के लिए चयनित हुए। छात्र रोहित (यूको बैंक), विनय कुमार (इलाहाबाद बैंक), आशीष झा (यूको बैंक), हरप्रीत (पंजाब एंड सिंध बैंक), शशि पाल (सेंट्रल बैंक) बैंक मे नौकरी मिली। इसी तरह कई और छात्र एसबीआई व पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में भी चयनित हुए है। चन्दन शर्मा ने बताया की आई बी टी पठानकोट पिछले कई सालों से छात्रों को सरकारी बैंकों के टेस्ट की तैयारी करवाने की सेवा प्रदान कर रही है।