सहयोग क्लब इंटरनेशनल ने लोगों को कपड़े बांटे
पठानकोट| सहयोग क्लब इंटरनेशनल की तरफ से चेयरमैन विद्याधर और अध्यक्ष करिश्मा अग्रवाल की अध्यक्षता में रेलवे रोड स्थित ठंडी खुई मंदिर के पास जरूरत मंद लोगों को कपड़े वितरित किए गए। सचिव डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व भी क्लब की तरफ से इसी तरह का कैम्प लगा कर वस्त्र वितरित किए गए। मौके पर विद्याधर, करिश्मा अग्रवाल, डॉ. राजेश गुप्ता, नितिन महाजन, डॉ. राज ठुकराल, वरिंदर सागर, अमित कुमार, आयुष महाजन, रमी गुप्ता, शशि बाला उपस्थित थे।