जनकल्याण सेवा समिति ने 28 लोगों को कपड़े बांटे
पठानकोट| जनकल्याण सेवा समिति की ओर से प्रधान आरके खन्ना के नेतृत्व में कॉलेज रोड स्थित ब्रह्मा शैल में 28 जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए गए। चेयरमैन विजय पासी व प्रधान आरके खन्ना ने बताया कि समिति ने पिछले दिनों मॉडल टाउन स्थित समिति के कार्यालय में बनाए गए कपड़ा बैंक में जमा किए गए पुराने कपड़ों को आज जरूरतमंद लोगों को वितरित किया है ताकि वह इन कपड़ों से अपने तन को ढक सकें। इस मौके पर अवतार अबरोल, चेयरमैन विजय पासी, प्रधान आरके खन्ना, विपन अरोड़ा, त्रिलोक त्रेहन आदि मौजूद रहे।