स्टूडेंट्स को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी
फायर सेफ्टी वीक के चलते शहर के स्कूलों में मॉकड्रिल कर बच्चों को आगजनी के दौरान बचने और बचाने के टिप्स दिए।
फायर अफसर एनआर शर्मा के नेतृत्व में फायरमैनों ने पूरी ड्रिल से जानकारी देते बताया कि आग लगे तो कौन सा सिलेंडर कैसे ऑपरेट करना है। एनआर शर्मा ने स्टूडेंट्स को बताया कि आग बुझाने में मुख्य तौर पर 2 तरह के सिलेंडर इस्तेमाल किए जाते हैं जिनमें पहला सिलेंडर सीओ2 (कार्बन डाइऑक्साइड) का होता है जिसे बिजली या शॉर्ट सर्किट से लगी आग में इस्तेमाल किया जाता है। सीओ2 सिलेंडर की नोजल प्लास्टिक की होती है जिससे आग बुझाने वाले को करंट नहीं लगता। वहीं फर्नीचर, पर्दे, एलपीजी सहित अन्य सामान को आग लगने पर एबीसी (कैटेगराइज) सिलेंडर का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्कूल या घर में किसी इलेक्ट्रिक एप्लायंस को आग लगे तो सबसे पहले मेन स्विच ऑफ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि फायर टेंडर (गाड़ी) से 200 मीटर तक की दूरी पर फुल पावर से पानी की बौछार की जा सकती है। इस दौरान उनके साथ दिनेश कुमार, राकेश कुमार फायरमैन, दीदार सिंह फायरमैन, राजन फायरमैन, अनुज फायरमैन, विशाल उपस्थित थे।
सेंट थॉमस स्कूल में सीओ2 सिलेंडर की जानकारी देते एनआर शर्मा व अन्य।