पठानकोट | शहीद मक्खन सिंह गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही क्लास में प्लस-वन की छात्रा बेहोश हो गई। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छात्रा को फर्स्ट एड देकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके परिजनों को सूचित किया। छात्रा रेखा निवासी भदरोआ की रहने वाली है।
इमरजेंसी स्टाफ के मुताबिक छात्रा ने बताया कि वह सुबह घर से कुछ खाकर नहीं आई थी। गर्मी के चलते उसे क्लास में चक्कर आने से बेहोश हो गई। उधर सिविल अस्पताल के विशेषज्ञ डा. एमएल अत्री ने कहा कि अधिकतर विद्यार्थी बिना खाना खाए स्कूल चले जाते हैं। इनमें अधिकतर स्कूल प्रेयर या फिर क्लास में बेहोश हो कर गिर पड़ते हैं जिसका मुख्य कारण गर्मी के कारण एनर्जी का कम होना है। विद्यार्थियों को सुबह नाश्ता करके ही स्कूल आना चाहिए ताकि एनर्जी बनी रहे। गर्मी के मौसम में पानी ज्यादा से ज्यादा पीने की सलाह दी है।