पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुलेट व साइकिल की टक्कर में दो स्टूडेंट्स समेत तीन जख्मी

बुलेट व साइकिल की टक्कर में दो स्टूडेंट्स समेत तीन जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट-शाहपुरकंडी रोड पर तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से उस पर सवार सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रहे दो स्टूडेंट्स समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल राहुल व सुशील निवासी विलावत कठुआ व धर्मचंद निवासी शाहपुरकंडी के रहने वाले हैं। घायल साइकिल सवार धर्मचंद की एक टांग फ्रेक्चर हुई है और सिर पर गंभीर चोट लगी है।

घायल साइकिल सवार धर्मचंद ने बताया कि वह काम से छुट्टी कर साइकिल पर शाहपुरकंडी स्थित घर लौट रहा था। पीछे से तेज रफ्तार आए बुलेट ने उसे हिट किया और वह बुरी तरह से साइकिल समेत नीचे गिरा। हादसे में उसकी एक टांग फ्रेक्चर हो गई और सिर पर चोट आई है। वहीं बुलेट सवार राहुल व सुशील ने कहा कि वह शाहपुरकंडी स्थित एक कालेज में सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रहे हैं। वह होस्टल से बुलेट पर जुगियाल में गोल मार्केट में आए थे। गोल मार्केट से बुलेट पर कालेज लौट रहे थे कि एक साइकिल सवार ने अचानक मोड़ काट दिया जिससे उनका बुलेट सीधे साइकिल के बीच टकराया। दोनों जख्मी हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची शाहपुरकंडी पुलिस बुलेट व साइकिल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में भर्ती राहुल।

खबरें और भी हैं...