पठानकोट | सोमवार देर शाम जंडवाल मार्केट के बैकसाइड पुराना बम मिला। सूचना मिलने पर मौके पर मामून पुलिस पहुंची। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि किसी ने कबाड़ में सामान के साथ आए पुराना बम को देख यहां फेंक दिया।
आर्मी व पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने जंडवाल में आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामून थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आर्मी को बुलाकर जांच की जा रही है। देर रात तक आर्मी व पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। बता दें कि पिछले सप्ताह भी बमियाल सेक्टर के जवाहर कोटली में सीवरेज की खुदाई करते वक्त जिंदा बम मिला था। जिसे बाद में आर्मी ने डिफ्यूज कर दिया था।