सोमवार को सिविल अस्पताल में विकास मंच द्वारा चलाई जा रही सस्ती रसोई का एक वर्ष पूरा होने पर वर्षगांठ मनाई गई। प्रोग्राम में पहुंचीं डीसी नीलिमा ने आश्वासन दिया कि सीएचसी बनाने के लिए सस्ती रसोई तोड़ने से पहले उसे शिफ्ट किया जाएगा। उनके साथ एसडीएम डा. अमित महाजन भी पहुंचे थे।
सस्ती रसोई में एक वर्ष में 90 लाख लोगों ने 10-10 रुपए में खाना खाया। मंच पदाधिकारियों ने कहा कि हर दिन अच्छा खाना मुहैया करवाया जाता है। यहां उपचेयरमैन आदेश स्याल, व्यापार मंडल प्रधान चाचा वेदप्रकाश, चेयरमैन भारत महाजन, कैशियर राजेश पुरी, सुनील महाजन, संजय आनंद, नरेंद्र वालिया, डा.राज ठुकराल, राममूर्ति शर्मा, अशोक वर्मा, सिविल सर्जन डा.नैना सलाथिया, एसएमओ डा.भूपिंद्र, डीएचओ डा.तरसेम, डा.एमएल अत्री, एएस ठाकुर, संजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, बबलू, मनोहर सिंह, वरिंद्र सागर, पंकज तुल्ली, रणवीर वालिया, महिंद्र बोरा, अशोक सेठ, मक्खन, प्रेस सचिव विपन मेहरा आदि मौजूद रहे।
वर्षगांठ
सिविल अस्पताल में 10 रुपए में भोजन कराने वाली संस्था विकास मंच ने कराया समारोह
एमसीएच की बिल्डिंग बनाने से पहले दूसरी जगह शिफ्ट की जाएगी सस्ती रसोई
सिविल अस्पताल में विकास मंच द्वारा चलाई जा रही सस्ती रसोई की वर्षगांठ के मौके पर पहुंचीं डीसी और मौजूद चेयरमैन नरेंद्र काला व प्रधान दिनेश मौदगिल।
डीसी नीलिमा ने आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा सिविल अस्पताल में 5 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 30 बैड के मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर यूनिट (एमसीएच) वाली जगह के साथ लगने वाली सस्ती रसोई की बिल्डिंग तोड़ने से पहले उसे दूसरी जगह पर शिफ्ट करवाएगा ताकि सस्ती रसोई में लोगों को 10 रुपए में मिलने वाले भोजन में कोई अड़चन न आए। सेहत विभाग द्वारा सस्ती रसोई के लिए पार्क के बिल्कुल सामने आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी वाले कमरे व उसके साथ लगती पार्क मुहैया करवाई जाएगी। विकास मंच चेयरमैन नरेंद्र काला व प्रधान दिनेश मोदगिल के नेतृत्व में सदस्यों ने कहा कि सस्ती रसोई के लिए उन्हें जगह के साथ उसकी छत भी मुहैया करवाई जाए ताकि सस्ती रसोई चलाने में कोई अड़चन न आए। डीसी नीलिमा ने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के फंड से 25 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया।