पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पनबस कर्मियों ने की गेट रैली कल पूरा दिन करेंगे हड़ताल

पनबस कर्मियों ने की गेट रैली कल पूरा दिन करेंगे हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | पनबस समेत विभिन्न जत्थेबंदियों ने इकबाल सिंह के नेतृत्व में मांगों को लेकर गेट रैली की। इसमें जत्थेबंदियों के जीवन वर्मा, अपरिंदर सिंह व राजपाल सैनी समेत कर्मचारी शामिल हुए।

रैली में सरकार से मांग रखी कि पनबस कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे। सुप्रीम कोर्ट का फैसला है की बराबर कार्य के हिसाब से तनख्वाह दी जाए। नई बसों की मांग की गईं। साथ ही छठा पे-कमीशन लागू किया जाए। 22 महीनों बकाया किश्तें जारी की जाएं। रोडवेज का टाइम टेबल शिफ्टों में बनाया जाए। उन्होंने कहा की अगर मांगें नहीं मानी गईं तो जत्थेबंदियां विरोध करेंगी। 23 मई को पूर्ण हड़ताल की जाएगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। यहां इकबाल सिंह, शक्ति मल्होत्रा, कुलदीप सिंह, गुरजीत सिंह, सुरेश कुमार, सुखविंदर सिंह, जीवन वर्मा, सर्वजीत सिंह, मलकीत सिंह, अपरिंदर सिंह, गगनदीप सिंह, कश्मीर सिंह, राजपाल सैनी, प्रीतम, लखविंदर सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...