पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदिरा कालोनी मोड़ पर नशे की हालत में मिले युवक की मौत

इंदिरा कालोनी मोड़ पर नशे की हालत में मिले युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | इंदिरा कालोनी मोड़ पर नशे की हालत में बेसुध मिले 17 वर्षीय युवक की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक डिम्पल निवासी सुंदरचक का रहने वाला था। पुलिस ने युवक के फूफा के बयान पर कार्रवाई कर सोमवार को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया।

रविवार देर शाम इंदिरा कालोनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल से कुछ दूरी पर युवक नशे की हालत में बेसुध पड़ा मिला था। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को वहां से उठवाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई। सोमवार को थाना डिवीजन नं.1 पुलिस ने सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में युवक की ओवरडोज नशा लेने से मौत हुई है। बाकी बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...