पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब तस्करी में फरार पार्षद का भतीजा लौंडी गिरफ्तार

शराब तस्करी में फरार पार्षद का भतीजा लौंडी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पठानकोट/सरना

गांव शहीदपुर में मोटर के कमरे में बिना मार्का 600 पेटी शराब बरामद होने के मामले में फरार चल रहे विनोद कुमार लौंडी को पुलिस ने कोटली नहर के पास से गिरफ्तार किया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर उसका 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

बता दें कि पुलिस व एक्साइज टीम ने गांव शहीदपुर में ट्यूबवेल (मोटर) पर बने कमरे से छिपाकर रखी गई चंडीगढ़ से आई बिना लेबल के 600 पेटी शराब बरामद कर शहीदपुर निवासी हरभजन को मौके पर पकड़ लिया था। मामले में सदर पुलिस ने बड़ा दौलतपुर निवासी विनोद कुमार उर्फ लौंडी और मोहल्ला राजड़िया निवासी प्रजबल भंडारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने सतीश को भी गिरफ्तार कर लिया था, जबकि लौंडी फरार चल रहा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि राजधानी चंडीगढ़ में बैठे शराब सप्लायरों से मामले के तार जुड़े हैं जोकि 400 रुपए की पेटी का 1 हजार रुपए अतिरिक्त चार्ज कर अपनी गारंटी पर पठानकोट तक पहुंचाते थे। सिटी के विभिन्न हिस्सों में 3 हजार रुपए प्रति पेटी में बेचा जाता रहा है।

इस बारे में सदर के एसएचओ परमजीत कुमार ने बताया कि नाके के दौरान विनोद कुमार लौंडी को कोटली नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्करी मामले में उससे पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड लिया गया है।

खबरें और भी हैं...