पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आउटसोर्स कर्मियों को निगम में शामिल कर पक्का किया जाए : चीना

आउटसोर्स कर्मियों को निगम में शामिल कर पक्का किया जाए : चीना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम कमिश्नर को सौंपे मांग पत्र दिखाते निगमकर्मी।

पठानकोट| स्वच्छ भारत सफाई मजदूर यूनियन व स्वच्छ भारत वाटर सप्लाई मजदूर यूनियन की ओर से चेयरमैन दीपक भट्टी और सतनाम सैनी की अध्यक्षता में नगर निगम कमिश्नर कुलवंत सिंह को मांग पत्र सौंपा गया। यूनियन ने पंजाब सरकार से 5 फरवरी 2016 का फैसला लागू करने की मांग की।

इस मौके पर प्रधान जतिंद्र सिंह चीना और प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सरकार ने नगर निगम में लंबे समय से काम कर रहे आउटसोर्स दर्जा चार कर्मचारियों को निगम में शामिल कर उन्हें पक्का करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि पठानकोट नगर निगम कि ओर से दो साल बीत जाने के बाद भी अभी तक फैसले को लागू नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...